ग्वालियर जबलपुर। एमपी में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा संगठन ने अपने स्तर पर सर्वे कराना शुरु कर दिया है, जिसमें एमपी में 26 में एक दर्जन सांसदों की टिकट पर खतरे के बादल मंडरा रहे है, यहां तक कि ग्वालियर जबलपुर को लेकर केन्द्रीय नेतृत्व कोई निर्णय ले ले तो अतिश्योक्ति न होगी
क्योंकि कहीं न कहीं ग्वालियर जबलपुर में भी विधानसभा चुनाव में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा है. बताया जाता है कि एमपी की 29 लोकसभा सीटों में 26 सांसद भाजपा के है, जिसमें कुछ ऐसे है जो दो से तीन बार तक चुनाव जीतकर अपने संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके है, यहां तक कि केन्द्रीय मंत्री मंडल में भी उन्हे स्थान मिला है, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद केन्द्रीय नेतृत्व बड़े बदलाव के मूड में आ गया है, जिसमें करीब एक दर्जन सांसदों की टिकट काटी जा सकती है, जिसमें ग्वालियर जबलपुर को लेकर भी संशय है l





Be First to Comment