Press "Enter" to skip to content

राजीव गांधी की वर्षगांठ पर सीएम कमलनाथ कर रहे युवा संवाद ! Bhopal News

राजीव गांधी की वर्षगांठ पर सीएम कमलनाथ कर रहे युवा संवाद
भोपाल। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को युवा संवाद कर रहे हैं। सीएम ने युवाओं को कहा कि राजीव जी देश में संचार क्रांति लेकर आए। जब उन्होंने देश में कम्प्यूटर लाने की बात कही थी तो लोग बातें करते थे, खुद हमारी ही पार्टी के लोग कहते थे अब हमें कम्प्यूटर से अपाइंटमेंट लेना होगा। कम्प्यूटर का लोग विरोध भी करने लगे, वो कहते थे यह नौकरियां खत्म कर देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, इससे देश प्रगति के पथ पर बढ़ चला।। उन्होंने कहा हमारे लिए ज्ञान बहुत जरूरी है, आज भी मैं ज्ञान प्राप्त करता रहा हूं। हमारे देश में कई विविधताएं हैं, लेकिन हम सभी एक साथ खड़े हैं।
इस कार्यक्रम का प्रदेशभर के सभी 14 सौ कॉलेजों में सीधा प्रसारण हो रहा है। उच्च शिक्षा विभाग राजीव गांधी की जयंती को 21 मई 2020 तक युवा संकल्प वर्ष के रूप में मनाएगा।

इसकी शुरुआत राज्य स्तरीय सद्भावना दिवस से हुई। इस दौरान विश्वविद्यालय और कॉलेजों में कई गतिविधियां हुईं। वहीं, मंत्रालय स्थित वल्लभ भाई पटेल उद्यान में अधिकारियों-कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई गई। पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन भी हुआ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!