- मौसम विभाग के मुताबिक, जुलाई के अंतिम सप्ताह में अलनीनो का कम प्रभाव रहा जिससे इस दौरान अच्छी बारिश हुई
- मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में बारिश का क्रम बना रह सकता है
भोपाल. राज्य में गुरुवार की सुबह से आसमान पर बादलों का डेरा है और बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई के अंतिम सप्ताह में अलनीनो का कम प्रभाव रहा। जिससे इस दौरान अच्छी बारिश हुई, जबकि जून माह और जुलाई के पहले तीन सप्ताह में अलनीनो का प्रभाव होने के कारण अच्छी बारिश नहीं हो पाई थी। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार प्रदेश में जुलाई का सामान्य बरसात का कोटा पूरा हो गया। अगस्त के पहले सप्ताह में भी पूरे प्रदेश में अच्छी बरसात होने की संभावना है।
राज्य के लगभग हर हिस्से में बीते 24 घंटों के दौरान बादल बरसे हैं। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में बारिश का क्रम बना रह सकता है। इधर, ग्वालियरृ-चंबल संभाग को छोड़कर पूरे प्रदेश में मानसून मेहरबान हैं। करीब छह दिन से हो रही बारिश से नदी-नालों में उफान के साथ जलाशयों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हो रही है। विदिशा से रायसेन का सड़क संपर्क दूसरे दिन भी टूटा हुआ है। यहां बेतवा नदी उफान पर है। मौसम विभाग के अनुसार गुना 47.6, भोपाल 21.2, सागर 26.0, दमोह 15.0, होशंगाबाद 28.2, उज्जैन 7.0, रायसेन 5.6, रतलाम 8.0
मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
सागर में फुल टैंक हुआ राजघाट डेम: सागर में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। बेवस नदी पर बने राजघाट बांध का जलस्तर फुल टैंक लेवल से 515 मीटर तक पहुंच गया। बांध के कैचमेंट एरिया जैसीनगर और आसपास के गांवों में रात से जोरदार बारिश होने से बांध ओवरफ्लो हो गया। वहीं पर्याप्त जलभराव होने से राजगढ़ में मोहनपुरा डेम के 8 और कुंडालिया डेम के 2 गेट खोले गए हैं। बारिश से तवा बांध और नर्मदा में जलस्तर बढ़ रहा है।
हरदा में तीनों जलाशय लबालब: हरदा जिले के आमाखाल, इमलीढ़ाना और जामन्या तीनों जलाशय लबालब हो गए हैं। इनमें से जामन्या जलाशय पिछले साल मात्र 23 प्रतिशत ही भर सका था। अब तक जिले में 21.14 इंच बारिश हो चुकी है। पिछले वर्ष अब तक 15.46 इंच बारिश हुई थी। तेज बारिश के कारण अजनाल नदी उफान पर रही। इससे रहटगांव के वनांचल के 26 गांवों के रास्ते बंद रहे।
भाजी नदी में बहे 3 युवक, एक बचा, दो लापता : होशंगाबाद के सिवनीमालवा और बैतूल के बीच लही गांव के पास भाजी नदी के रपटे से रात में तीन युवक बाइक सहित बह गए। एक युवक किनारे पर आ गया, लेकिन दाे युवकों का पता नहीं चल सका है। सिवनीमालवा एसडीएम रविशंकर राय ने बताया युवकों के नाम पता नहीं चले हैं। बैतूल में बीजादेही थाने में संपर्क किया जा रहा है। इधर साेहागपुर की पलकमती नदी उफान पर है।
नदियां उफान पर : सोहागपुर में बारिश से पलकमति उफान पर अा गई है। सिवनीमालवा के पास माेरन नदी, भाजी नदी में पानी बढ़ गया है। रपटे के ऊपर से पानी जा रहा है। बनखेड़ी अाैर पिपरिया तथा बाबई में भी लगातार पानी गिर रहा है। नदी नाले उफान पर हैं।
बेतवा में उफान से पग्नेश्वर पुल पर 12 फीट पानी: रायसेन में जिले में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। सभी जगह बारिश हो रही है। इसके चलते जिले भर में नदियों का जल स्तर तो बढ़ा हुआ है। वहीं बेतवा में बीते 36 घंटे से उफान जारी है। बुधवार को दिन भर पग्नेश्वर पुल पर 10 से 12 फीट तक बाढ़ का पानी बना रहा। इसके चलते एनएच 146 का रायसेन-सांची मार्ग पूरी तरह से बंद रहा। रायसेन से सांची और सलामतपुर जाने के लिए लोग मेहगांव से विदिशा होते हुए पहुंचे। इसके चलते उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ी।





Be First to Comment