Press "Enter" to skip to content

हरिजन एक्ट व जान से मारने की धमकी देकर किया गरीब की जमीन पर अवैध कब्जा | Bhonti News

भौंती। भौंती थाना अंतर्गत ग्राम महोबा-डामरोन में जालिमसिंह बढ़ई की पैतृक जमीन पर गांव के ही काशीराम जाटव ने अवैध निर्माण कर उस पर अपना कब्जा कर लिया है। जब फरियादी ने उसे रोका तो वह उसके साथ मारपीट व गाली गलौज करने लगा एबं उसको हरिजन एक्ट व जान से मारने की धमकी देने लगा जिससे फरियादी जालिमसिंह डर गया और भौंती थाने में आकर लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई।जालिम ने बताया कि आरोपित उसे व उसके बेटे बहादुर सिंह को कभी भी झूठे केस में फंसा सकते है जिस पर भौंती थाना प्रभारी ने पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!