Press "Enter" to skip to content

बिजली विभाग की लापरवाही के चलते जिंदा जली गाय | Bhonti News

भौंती। भौंती थाना क्षेत्र के गांव दुल्ही में कई दिनों से 11 केवी लाइन का तार टूटा पड़ा है। तार टूटे होने की सूचना ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग के लाइन मैन को दी लेकिन तार को नहीं जोड़ा गया। इस टूटे तार की चपेट में शुक्रवार को एक गाय आ गई और उसकी झुलसने से मौत हो गई। इससे पहले भी एक ओर गाय करंट की चपेट में आ गई थी उसकी भी मौत हो गई। मामले को लेकर बिजली विभाग कतई गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी दिन बड़ा हादसा घटित हो सकता है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!