शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बमेरा में एक शराबी युवक ने गांव के ही युवक की मारपीट कर दी। प्रकाश पुत्र हरदास केवट निवासी बमेरा ने बताया कि बीते रेाज शाम के समय वह लखन माहते के घर के पास से गुजर रहा था उसी समय वहां भरत लोधी आ गया और उसका रास्ता रोक लिया। भरत से जब रास्ता रोके जाने का कारण पूछा तो वह शराब के लिए रुपए मांगने लगा। जब रुपए देने से मना किया गाली-गलौंज कर मारपीट कर दी। घटना के बाद प्रकाश थाने आया और मामले में केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment