शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत भौंती में रहने वाले एक युवक ने फेसबुक पर जाटव समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाली। जिस पर जाटव समाज के महेश कुमार पुत्र कालूराम जाटव ने थाने में केस दर्ज करवाया है।
नवेंदु पुत्र मुन्नालाल साहू ने 20 जुलाई को शाम के समय फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। इस पोस्ट में जाटव समाज के खिलाफ अपशब्द लिखे हुए थे। जब इस पोस्ट को महेश कुमार पुत्र कालूराम जाटव निवासी इमलिया ने देखा तो उसने आपत्ति दर्ज कराई और थाने में आकर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवाया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment