Press "Enter" to skip to content

पति बाहर, युवक घर के अंदर और कर दी छेड़छाड़ | Bhonti News

शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत एक ग्राम में रहने वाली महिला के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर दी। घटना के समय घर पर कोई नहीं था जिसका फायदा आरोपित ने उठाया। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
पुलिस को शिकायत में महिला ने बताया कि 13 जून को रात के समय वह अपने घर पर सो रही थी, घर पर कोई नहीं था। रात करीब 9 बजे उसके कमरे में नत्थूराम लोधी निवासी ग्राम बरगोरा मनपुरा घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला की आंख खुली तो उसने देखा कि नत्थूराम गलत हरकत कर रहा है जिस पर महिला ने शोर मचाया तो युवक भाग गया। महिला ने मामले की जानकारी परिजनों को ेदी जिस पर वह थाने पहुंची और मामले में केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!