Press "Enter" to skip to content

मंदिर के पास जुआ खेल तीन जुआरी दबोचे / Bhonti News

शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत कपूरे बाबा जी के मंदिर के पास कुछ लोग हार—जीत का दाव लगा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जुआरियों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार भौंती पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कपूरे बाबा मंदिर के पा कुछ लोग ताश पत्तों से रूपए का हार—जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और जुआरियों की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए जुआरियों ने अपना नाम कृष्ण प्रताप 40 वर्ष निवासी भौंती, रामकुमार लोधी 34 वर्श निवासी भौंती, उमेश गुप्ता 45 वर्ष निवासी सेवडा हाल निवासी भौंती बताया। पकड़े गए जुआरियों के पास से 1300 रूपए से अधिक की राशि व ताश की गड्डी जब्त की गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!