भौती थाना अंतर्गत खोड चौकी क्षेत्र के ग्राम वीरा से खोड़ पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए एक 4 साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर खोड़ पुलिस ने जेल भेजा है। जानकारी के अनुसार पहलाद आदिवासी पुत्र भरोसी आदिवासी उम्र 25 वर्ष निवासी वीरा पिछले 4 वर्षों से लगातार स्थाई वारंटी के रूप में फरार चल रहा था। जिसकी तलाश पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही थी इसी दौरान आज मुखबिर द्वारा खोड पुलिस को सूचना प्राप्त हुई के पहलाद आदिवासी को ग्राम के आसपास घूमता हुआ देखा गया है। जिस पर खोड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजीव दुबे के द्वारा टीम बनाकर कार्य करते हुए मुखबिर द्वारा बताए हुए स्थान पर पहुंच कर हुलिऐ के आधार पर एक शख्स से पूछताछ की तो उसने अपना नाम पहलाद आदिवासी बताया जिस पुलिस ने उसे पकड़ लिया और खोड़ चौकी पर लाकर जेल भेजा इस संपूर्ण कार्यवाही में खोड चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजीव दुबे ,ए एसआई महेंद्र भदोरिया, प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव, आरक्षक संजय धाकड़, आरक्षक दिलीप रावत, आरक्षक सुखबीर जाट, सैनिक भागीरथ की अहम व सराहनीय भूमिका रही।
खोड़ पुलिस ने 4 साल से लगातार फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा / Bhonti News




