शिवपुरी- शहर के समाजसेवी और प्रसिद्ध कपड़ा व्यावसायी अजय सांखला को भारतीय व्यापार मण्डल (रजि.) संगठन का शिवपुरी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन भारतीय व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय संरक्षक जफर सरेशवाला, डॉ.अनंत भगवत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल, राष्ट्रीय महामंत्री जेड.आर.रब्बानी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय जनमेजय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामगोपाल गुप्ता व राष्ट्रीय सहसंयोजक आकाश अग्रवाल के द्वारा किया गया है जिसमें शहर के सुनील गली निवासी अजय सांखला को उनके कर्तव्यनिष्ठा और व्यापार को देखते हुए व्यापार मण्डल शिवपुरी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अपने इस मनोयन पर अजय सांखला ने संगठन के प्रति आभार माना है और विश्वास दिलाया कि भारतीय व्यापार के क्षेत्र में व्यापारियों के हित में कार्य करेंगें और संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संगठन का विस्तार कर भारतीय व्यापार मण्डल को सशक्त बनाया जाएगा। इस दौरान अजय सांखला के भारतीय व्यापार मण्डल में शिवपुरी जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर समस्त व्यापारीगण, गणमान्य नागरिक, शुभचिंतकों व नगरवासियों ने बधाई शुभकामनाऐं दी है।

भारतीय व्यापार मण्डल के अजय सांखला बने जिलाध्यक्ष / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी में छह वर्षीय बच्चियों से बदसलूकी के आरोपी का जुलूस, पुलिस ने पैदल घुमाकर न्यायालय में किया पेश / Shivpuri News
- फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने की साजिश में दो दोषी, करैरा कोर्ट ने सुनाई 5 व 7 साल की सजा / Shivpuri News
- लुधावली में शॉर्ट सर्किट से टपरिया में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- शिवपुरी में कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद, होटल-ढाबों और शादी समारोहों में बढ़ी चिंता / Shivpuri News
- छितीपुर गांव में किसान की झोपड़ी में लगी आग, गेहूं-बीज सहित खेती का सामान जलकर खाक / Shivpuri News





Be First to Comment