Press "Enter" to skip to content

एक और भारतीय मूल के परिवार की मौत अमेरिका में 4 शव मिले 16 करोड़ के बंगले में गोलियों के निशान थे कपल के शरीर पर /#INTERNATIONAL

तस्वीर भारतीय परिवार के चारों सदस्यों की है। इनके शव मिले हैं। ये केरल के रहने वाले थे।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले भारतीय मूल के एक परिवार के 4 सदस्यों की उनके घर में लाश मिली। इस घर कीमत 16 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया- 42 साल के आनंद सुजीत हेनरी, उनकी 40 साल की पत्नी एलिस प्रियंका और उनके जुड़वां बच्चों- नोआ और नीथन की 12 फरवरी को उनके घर में लाश मिली। आनंद और एलिस के शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं। बच्चों की मौत की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

पुलिस फिलहाल इस मामले को मर्डर-सुसाइड केस के तौर पर देख रही है। पुलिस का मानना है कि कपल ने पहले बच्चों को मारा फिर खुदकुशी कर ली।

आनंद-एलिस के जुड़वां बच्चों- नोआ और नीथन की उम्र 4 साल थी।

आनंद-एलिस के जुड़वां बच्चों- नोआ और नीथन की उम्र 4 साल थी।

बच्चों के शव बेडरूम में मिले
पुलिस ने कहा- हमें आनंद-एलिस के परिजनों ने फोन किया था। शिकायत दर्ज करवाई थी कि कोई फोन नहीं उठा रहा है। हम फौरन घर पहुंचे। यहां बेडरूम में दोनों बच्चों के शव मिले। बाथरूम में कपल की लाश मिली। यहां एक पिस्टल भी बरामद की गई।

9 साल से अमेरिका में रह रहा था परिवार
पुलिस ने बताया- आनंद-एलिस केरल के रहने वाले थे। वो 9 साल पहले अमेरिका आ गए थे। आनंद सॉफ्टवेयर इंजिनियर था। एलिस सीनियर एनालिस्ट के तौर पर काम कर रही थी। कोर्ट से मिले कुछ दस्तावेजों के मुताबिक, आनंद-एलिस 2016 में तलाक लेने वाले थे। लेकिन नहीं लिया था।

दोनों ने 2020 में 16 करोड़ रुपए का यह घर खरीदा था।

दोनों ने 2020 में 16 करोड़ रुपए का यह घर खरीदा था।

पहले भी हो चुकी भारतीय परिवारों की मौत…

1. परिवार पर 83 करोड़ तक का कर्ज था
30 दिसंबर 2023 को अमेरिका के मैसाचुसेट्स में रहने वाले भारतीय मूल के एक परिवार के 3 सदस्यों- राकेश कमल उनकी पत्नी टीना और 18 साल की बेटी एरियाना की उनके घर में लाश मिली। कमल परिवार पर करीब 83 करोड़ रुपए का कर्ज था। उनके बंगले की कीमत 41 करोड़ रुपए बताई गई।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने इसे आपसी हिंसा का मामला बताया। हालांकि घर में तोड़फोड़ जैसे कोई संकेत नहीं मिले हैं। तीनों की मौत कब और किस वजह से हुई है, इसकी जांच की जा रही है।

कमल परिवार के एक रिश्तेदार उनके घर गए थे। इस दौरान उन्हें एक शव नजर आया। रिश्तेदार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें घर में ही बाकी 2 शव भी मिले।

तस्वीर कमल परिवार के तीनों सदस्यों की है। इनके शव उनके घर से बरामद हुए।

तस्वीर कमल परिवार के तीनों सदस्यों की है। इनके शव उनके घर से बरामद हुए।

2. मैरीलैंड में डबल मर्डर और सुसाइड का मामला
20 अगस्त 2023 को अमेरिका के मैरीलैंड स्टेट में एक भारतीय परिवार के तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और एक 6 साल का बेटा शामिल था। अमेरिकी पुलिस के मुताबिक मामला डबल मर्डर और सुसाइड का था।

तीनों लोग मूल रूप से भारत के कर्नाटक राज्य के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक तीनों लोग शुक्रवार को बाल्टीमोर काउंटी में अपने घर में मृत पाए गए। मृतकों की पहचान 37 साल के योगेश एच नागाराजप्पा, प्रतिभा वाई अमरनाथ (37) और यश होनाल (6) के रूप में हुई।

तस्वीर मृतक योगेश, उसकी पत्नी और 6 साल के बेटे की है। पुलिस को मैरीलैंड में एक घर से इनके शव बरामद हुए।

तस्वीर मृतक योगेश, उसकी पत्नी और 6 साल के बेटे की है। पुलिस को मैरीलैंड में एक घर से इनके शव बरामद हुए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!