Press "Enter" to skip to content

भगवान ने रिश्वत में लिए केले, एसपी ने किया सस्पेंड / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी में रिश्वत लेने का एक बहुत ही रोचक मामला सामने आया है। कोलारस कस्बे के लुकवासा चौकी पर तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल को केले की रिश्वत लेने पर एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। हेड कॉन्स्टेबल का नाम भगवान लाल है। उसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिस जीप में बैठकर रात्रि गश्त का रहा है। उसी समय एक ट्रक गुजरता है। ट्रक में केले लदे थे। उसने एंट्री के लिए रिश्वत मांगी। ड्राइवर ने कहा कि रुपए नहीं है। साहब! केले ही ले लीजिए। उसने 24 केले लेकर जाने दिया।मामला सामने आने के बाद एसपी ने कार्रवाई की।

हेड कॉन्स्टेबल भगवान लाल कस्बे में आने वाले ट्रक को रोक लिया था। उसने ड्राइवर से एंट्री के लिए कागजात, आधार कार्ड और वाहन के दस्तावेज मांगे। वीडियो में बोला कि एंट्री फीस के लिए 500 रुपए देने होंगे। यहां से गुजरने वाले वाहनों को एंट्री फीस के रूप में 500 लगते हैं। पूरी बातचीत में वह कई अपशब्दों का उपयोग भी कर रहे हैं। इस वीडियो को आधार बना कर एसपी ने कार्रवाई की है।

बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों का जो वीडियो सामने आया है। वह करीब 15 दिन पुराना है। गश्त के दौरान रोज-रोज होने वाली वसूली से तंग आकर ट्रक चालक ने ही साथी के साथ मिलकर यह वीडियो बनाया और इसे पहचान वाले ग्रुपों पर पोस्ट कर दिया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!