Press "Enter" to skip to content

BF के साथ पकडी बहु के भाईयों ने जीजा के घर किया हंगामा, मारपीट

बैराड। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के बैराड कस्बे से आ रही है। जहां बीते कुछ दिनों से चल रहे एक दहेज प्रताणना के मामले में अब बहू के परिजनों ने अपने ही दामाद के घर आकर जमकर हंगामा किया है। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाना बैराड में की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते 5 माह पूर्व एक महिला अपने प्रेमी के साथ अपने ही ससुराल में रंगे हाथों पकडी हुई थी। जिसपर से पुलिस के सामने ही उक्त महिला ने अपने बीएफ केे साथ जाने की बात कही थी। उसके बाद उक्त महिला अपने बीएफ के साथ चली गई। जहां जाकर उक्त महिला अपने माता पिता के पास रही।
बीते कुछ दिनों पूर्व उक्त महिला बैराड थाने में आई और अपने पति पर जबरन घर में रखने का दबाब बनाने लगी। जब पति ने कहा कि उसका चरित्र ठीक नहीं है और वह ऐसी पत्नि को नहीं रखेगा। बस इसी बात को लेकर महिला थाने जा पहुंची और अपने पति हरिओम ओझा सहित पूरे परिवार पर दहेज प्रताणना का आरोप लगाते हुए बैराड थाने में मामला दर्ज करा आई।
जिसपर से पति ने पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए अवैध संबधों का उल्लेख करते हुए मीडिया के सामने आया। यह मामला महिला के परिवार जनों को नागवार गुजरा और उक्त महिला के परिजन इसी बात को लेकर बैराड आ गए। जहां आकर युवती के भाई गौरव ओझा,सौरव ओझा आए और पीडित मोतीलाल पुत्र अंतु ओझा से बोले की उनकी बहिन को क्यों बदनाम कर रहे हो।
इसी बात को लेकर आरोपीयों ने मोतीलाल की जमकर कुटाई कर दी। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाना बैराड में की। जहां पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ धारा 452,323,294,506,34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!