बटवारे को लेकर युवक की लात-घूसों से मारपीट, चार पर केस दर्ज / Bairad News

बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम ककरई में बटवारे काे लेकर एक युवक की चार लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

भूरासिंह पुत्र गजाधर यादव निवासी ककरई ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज वह अपने घर के बाहर खड़ा था तभी वहां बनवारी यादव, अतरसिंह यादव, गोपेश यादव, भानू यादव निवासी ककरई आए और बटवारे को लेकर गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो लात-घूसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।