नई दिल्ली। वर्ष 2008 आईपीएल सीजन की विनर टीम
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल के अगले सीजन में बदले हुए नाम के साथ मैदान पर नजर
आ सकती है। राजस्थान रॉयल्स ने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि आईपीएल के
अगले सीजन से पहले उन्हें अपनी टीम का नाम बदलने की इजाजत दे दी जाए।
हालांकि बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि उनकी तरफ से सिर्फ नाम बदलने
का आग्रह किया गया है अभी ये साफ नहीं है कि उन्होंने इस तरह की मां क्यों
रखी है।
इससे पहले वर्ष 2015 में राजस्थान रॉयल्स को चेन्नई सुपर
किंग्स के साथ आईपीएल से दो वर्ष के लिए निलंबित कर दिया गया था। अब इस टीम
की निलंबन की सीमा खत्म हो चुकी है और एक बार फिर से ये टीम आईपीएल में
अपना दम दिखाने को तैयार नजर आ रही है लेकिन इस बार वो अपना नाम बदलना
चाहती है। आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के मालिक राज कुंद्रा और चेन्नई
सुपर किंग्स के मालिक गुरुनाथ मयप्पन को भी दोषी पाया गया। इसके बाद
कुंद्रा और मयप्पन पर क्रिकेट की किसी भी गतिविधि में शामिल होने के लिए
आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया।
एक रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स
ने कमबैक से पहले कुछ चीजों को लेकर आग्रह किया है। जिसमें अपने बेस को
जयपुर से कहीं और शिफ्ट करने की रिक्वेस्ट की है। हालांकि हाल ही में ललित
मोदी ने राजस्थान क्रिकेट से अपना नाता तोड़ लिया है ऐसे में उम्मीद जताई
जा रही है कि बीसीसीआई राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन से बैन हटा सकती है। इससे
राजस्थान क्रिकेट में चीजें फिर से सामान्य होने की उम्मीद है।
अगले
आईपीएल सीजन में भी 8 टीमें ही खेलेंगीं। राइजिंग पुणे सूपरजाएंट्स और
गुजरात लॉयंस का टर्म सिर्फ 2 साल के लिए था। इनकी जगह राजस्थान रॉयल्स और
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लेगी।
आईपीएल से पहले राजस्थान रॉयल्स ने BCCI से की ये मांग
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रन्नौद पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश / Shivpuri News<br>
- दिनारा के वीर सरोवर तालाब में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी / Shivpuri News
- अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम / Shivpuri News
- मुआवजे के ढाई लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri Newsविश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News





Be First to Comment