शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2021 से अभीतक 1240.26 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 722.14 मिमी औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मिमी है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 1360 मिमी, बैराड़ में 1375.20 मि.मी., पोहरी में 1475 मि.मी., नरवर में 1285 मि.मी., करैरा में 984 मि.मी., पिछोर में 1054.10 मि.मी., कोलारस में 1278 मि.मी., बदरवास में 1184 मि.मी. एवं खनियाधाना में 1167 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।






Be First to Comment