शिवपुरी। अंचल में हुई तेज बारिश के कारण कून्हों नदी चढ़ गई है। नदी के चढ़ जाने और पानी का बहाव तेज होने के कारण पोहरी-श्योपुर मार्ग बंद हो गया है। वहीं नदी का पानी पुल से ऊपर आने पर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और पुलिसकर्मियों को भेजकर सुरक्षा में लगा दिया है जिससे कोई हादसा घटित नहीं हो सके। वहीं नदी के चढ़ाव से एक दर्जन से अधिक गांवों के आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है।
तेज बारिश से कून्हों नदी चढ़ी, पोहरी-श्योपुर मार्ग बंद / Pohari News




