शिवपुरी। जिले में 1 जून 2021 से अभीतक 328.97 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 224.07 मिमी औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 303 मि.मी., बैराड़ में 478 मि.मी., पोहरी में 325 मि.मी., नरवर में 450 मि.मी., करैरा में 296 मि.मी., पिछोर में 245 मि.मी., कोलारस में 332 मि.मी., बदरवास में 261 मि.मी. एवं खनियाधाना में 270 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।






Be First to Comment