,

झगड़ा करने से रोका बिरयानी सेंटर की ऑनर ने तो बदमाशों ने बम चलाकर किया हमला 3 घायल जबलपुर /#मध्यप्रदेश

जबलपुर

जबलपुर में शनिवार देर रात बदमाशों ने एक के बाद एक तीन बम चलाए। छर्रे लगने से 3 लोग घायल हो गए। घटना सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के सामने की है। युवती ने अपने बिरयानी सेंटर के सामने झगड़ रहे और गाली-गलौज कर रहे बदमाशों को दूर जाने को कहा था। इस बात पर उन्होंने बम से हमला कर दिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया।

बताया जा रहा है कि इसके बाद देर रात 2 बजे भी बदमाशों ने मेडिकल कॉलेज के कैम्पस में सूअर मार बम चलाए।

सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के सामने जयंती यादव बिरयानी सेंटर चलाती हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने दो भाई अंकित और नारायण के साथ सेंटर बंद करने की तैयारी कर रही थीं। पास में नशे में कुछ बदमाश झगड़ा कर रहे थे। वे एक-दूसरे को गालियां दे रहे थे। विवाद कर रहे लोगों को सेंटर से दूर जाने को कहा तो उन्होंने एक के बाद एक तीन बम पटके।

घटना में जयंती को चोट नहीं आई, लेकिन उनके दोनों भाई और एक कस्टमर घायल हो गए। जयंती ने बताया कि बम पटकने के बाद आरोपी एक-दूसरे का नाम राहुल, काला और भूपेंद्र लेते हुए भागे।

सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के सामने इसी जगह बदमाशों ने बम फेंके थे।

सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के सामने इसी जगह बदमाशों ने बम फेंके थे।

बमबारी के आरोपी राहुल काला पर कई अपराध दर्ज
चिकनी कुंआ निवासी राहुल काला गढ़ा का नामी बदमाश है। वह गैंग बनाकर चलता है। उसके खिलाफ गढ़ा और दूसरे थानों में भी चोरी, मारपीट, लूट, रंगदारी, चाकूबाजी, अवैध वसूली जैसे संगीन अपराध दर्ज हैं। उसकी गैंग में 20 से 25 साल के अपराधी शामिल हैं।

घटना से जयंती और उनके बिरयानी सेंटर के आसपास के दूसरे व्यापारियों में दहशत है।

घटना से जयंती और उनके बिरयानी सेंटर के आसपास के दूसरे व्यापारियों में दहशत है।

पुलिस टीम कर रहीं तलाश
गढ़ा थाने के स्टाफ के साथ CSP देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बम के अवशेष मिले हैं। राहुल काला और उसके आठ से दस साथियों ने बमबारी की है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।


संबंधित खबरें