Press "Enter" to skip to content

रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज | Bairad News

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम जौराई में रंजिश को लेकर दो पक्षों मेें मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के नुसार दिनेश पुत्र छितू जाटव व रिंकू पुत्र रामस्वरूप जाटव निवासी जौराई के परिवार में रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते 29 अगस्त को जब दिनेेश भोले के मंदिर के पास खड़ा था तभी वहां कल्लू जाटव, रामनिवास जाटव, रिंकू जाटव व सिद्धात रावत आए और गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो लात-घूसों से मारपीट कर दी। वहीं रिंकू पुत्र रामस्वरूप जाटव ने बताया कि 29 अगस्त को वह अपने घर के सामने खड़ा हुआ था तभी वहां बादशााह जाटव, गजेंद्र जाटव, दिनेश जाटव आए औैर गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर दी औेर जान से मारने की धमकी देेकर भाग गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षोें की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!