Press "Enter" to skip to content

पिता-पुत्र की बेरहमी से सरियों से मारपीट,एक का पैर फैक्चर पुलिस ने किया मामला दर्ज / Bairad News

शिवपुरी। जिले में आदिवासियों पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है विगत दिवस कोलारस के सनबारा में आदिवासियों पर हुए सामूहिक अत्याचार का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि बुधवार को एक बार फिर बैराड़ के खैरपुरा में आदिवासी पिता-पुत्र पर दबंगों का कहर टूटा है. 
बैराड़ थाना क्षेत्र के गाँव खैरपुरा में बुधवार की दोपहर माता के बीलवारा निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश दो भाइयों ने  मिलकर आदिवासी पिता-पुत्र की बेरहमी से सरियों से मारपीट कर एक गरीब मजदूर आदिवासी का पैर तोड़ डाला पुलिस ने इस मामले में SC/ST एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वहीं आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. सोनेराम पुत्र बंशी आदिवासी उम्र 45 वर्ष निवासी खैरपुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं अपने पुत्र जन्डेल आदिवासी के साथ गांव के बाहर पत्थर खदान पर खंडे फोड़ने का काम करता हूँ. बुधवार की दोपहर माता का बिलवारा निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश मोहर सिंह रावत और उसका भाई राजू रावत पत्थर की खदान पर आए और बिना पैसे दिए पत्थर के खंडे भर कर ले जाने लगे मैंने और मेरे पुत्र जन्डेल ने उन्हें रोका तो गाली गलौज करते हुए दोनों भाईयों ने लोह के सरियों और लात घुसों से हमारी बेरहमी से मारपीट कर दी. जिससे मेरे पैर में फैक्चर हो गया वही मेरा पुत्र भी घायल हो गया. थाने रिपोर्ट करने जाने पर जान से मारने की धमकी देकर दोनों भाग गए. बाद में ग्रामीणों द्वारा पुलिस की डायल 100 को सूचना दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल पिता-पुत्र को बैराड़ अस्पताल में भर्ती कराया. जहां सोनेराम के पैर में फैक्चर होने जो उसे जिला चिकित्सालय शिवपुरी रेफर कर दिया गया.जहां उसका इलाज किया जा रहा है.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!