Press "Enter" to skip to content

दुकान का शटर उठाकर घी, मक्खन, चॉकलेेट ले गए चोर | Bairad News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के सामने एबी रोड स्थित थोेक किराना व्यापारी की दुकान के शटर उठाकर अज्ञात चोर रविवार की रात लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोेरों की तलाश शुरू कर दी है। 
अंकुर गर्ग पुत्र आजाद कुमार गर्ग निवासी लक्ष्मीगंज बदरवास की चौधरी एंड सन्स के नाम से फर्म है। साथ ही एबी रोड रेेलवे स्टेेशन रोड के सामने इनकी दुकान िस्थत है। इसके अज्ञात चोेरों ने शटर उठाकर अंदर प्रवेश कर गए औेर दुकान मेें रखेे घी, मखन, चॉकलेट, बिस्किट सहित 3 हजार नकदी चोरी कर ले गए हैं। घटना की जानकारी सुबह लगी जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान की शटर उठी हुई थी। जब अंदर जाकर देखा तो उसमें रखा सामान गायब था। इसके बाद घटना की रिपोर्ट थाना पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में केेस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!