Press "Enter" to skip to content

कोरोना पॉजिटिव महिला बैराड़ अस्पताल से हुई गायब,मचा हड़कंप | Bairad News

शिवपुरी। जिले में रविवार को बैराड़ नगर के सरकारी अस्पताल में अपने नवजात बच्चे का इलाज कराने पहुंची एक महिला की जांच रिपोर्ट रैपिट एंटीजन किट से कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसके वहां से अचानक गायब हो जाने से पूरे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। अस्पताल प्रशासन ने बैराड़ थाना पुलिस को इसकी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस मामले में सूचित कर दिया है। बैराड़ के सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ नरेन्द्र वर्मा ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब 12 बजे सहसराम थाना गसवानी जिला श्योपुर निवासी एक महिला 108 जननी एक्सप्रेस से अपने परिजनों के साथ अपने नवजात बच्चे का इलाज कराने यहां आई थी इस दौरान महिला में कोरोना जैसे लक्षण नजर आने पर अस्पताल में पदस्थ मेल नर्स कुलदीप श्रीवास्तव द्वारा कोरोना सैंपल लेकर रैपिट एंटीजन किट से जांच की तो महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
महिला को 108 एम्बुलेंस से शिवपुरी किया जा रहा था शिफ्ट तभी हुई गायब 
अस्पताल प्रशासन द्वारा महिला को 108 एम्बुलेंस से शिवपुरी जिला चिकित्सालय के कोविड अस्पताल में शिफ्ट कराने की तैयारी की जा रही थी, इसी दौरान महिला अपने परिजनों के साथ वहां से अचानक गायब हो गई. कोरोना पॉजिटिव महिला के अचानक गायब हो जाने से अस्पताल में हड़कंप मच गया तुरंत बैराड़ पुलिस को सूचना दी गई। मोबाइल से परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर परिजनों द्वारा कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया गया. बैराड़ पुलिस द्वारा श्योपुर जिले के गसवानी थाने पर सूचना देकर महिला की तलाश की जा रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!