
*थाना बैराड़ द्वारा 1 आरोपी कोे कट्टा व जिंदा राउण्ड के साथ दबोचा*
शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में थाना बैराड़ द्वारा घटना घटित करने की नियत से घूम रहे एक आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर के देशी कट्टे के साथ दबोचकर उसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना प्रभारी बैराड़़ निरी आलोक सिंह भदौरिया को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि लोहपीटा मोहल्ला बैराड़ में एक व्यक्ति अवैध हथियार लिये कोई घटना घटित करने की नियत से घूम रहा है सूचना पर से थाना प्रभारी बैराड़ द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को अवगत कराया जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करायें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी. पोहरी श्री राकेश व्यास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैराड़ के नेत्रत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान लोहपीटा मोहल्ला बैराड़ में दबिश देकर आरोपी माखन पुत्र बृजमोहन पाल उम्र 27 साल निवासी लोहपीटा मोहल्ला बैराड़ के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 2 जिंदा राउण्ड के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बैराड़़ निरी आलोक सिंह भदौरिया ,सउनि जगदीश शरण, आर. अमित श्रीवास की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment