Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर बैराड स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही युवक की मौत | Bairad News

बैराड़। बैराड़ स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही के चलते एक युवक की मौत हो गई जिससे डॉक्टरों की पोल खोलने में कोई कसर नहीं है बाकी वैसे तो प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य सेवाएं देने के लम्बे लम्बे दावे कर रही हैं लेकिन यहां देखा जाए तो माहौल जस के तस बना हुआ है जानकारी के अनुसार कलामढ़ के मृतक गौरीशंकर परिहार पुत्र प्रेम की आज जिस समय मौत हो गई घटना लगभग साढ़े नो बजे की बताई जा रही थी जब परिजन युवक को स्वास्थ्य केंद्र लाये तब यहां पर कोई भी डॉक्टर पदस्थ नहीं था जब डाक्टर स्वास्थ्य केंद्र में ही नहीं थे और इतना ही नहीं बैराड़ में पदस्थ डाक्टर हरीष आर्य तीन दिन के लिए छुट्टी गए थे तो उन्होंने अपना प्रभार पुनीत राठौर को दे दिया और बैराड़ यदि बात की जाए तो पुनीत राठौर नाम का कोई डॉक्टर आया ही नहीं जबकि बारीकी से देखा तो बरिष्ठ अधिकारी को इस विषय में कोई जानकारी ही नहीं है। घटना की सूचना की सूचना मिलते ही पोहरी एसडीएम पल्लवी वैध,पोहरी एसडीओपी राकेश व्यास ,बैराड़ नायब तहसीलदार रामनिवास धाकड़ मौके पर पहुंचे।
यहाँ सबसे बड़ी बात तो ये है कि किसी बड़े नेता की नजर नहीं पड़ी और साथ ही झोलाछाप डॉक्टरों पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई इससे की बरिष्ठ अधिकारी अपनी मस्ती में मस्त है शासन प्रशासन चैन की नींद में सो रहा है ।
विधायक रांठखेड़ा तक कर चुके निरीक्षण।
यह पर यदि बात की जाए तो पोहरी विधायक सुरेश धाकड़ भी निरीक्षण तक कर चुके लेकिन यहाँ पर व्यवस्था वैसी की वैसी बनी हुई है।
अनुविभागीय अधिकारी भी कर चुकी हैं निरीक्षण।
पोहरी अनुविभागीय अधिकारी सुश्री पल्लवी वैध भी कर चुकी हैं यहाँ निरीक्षण और कई कमिया भी सामने आई लेकिन कार्यवाही अभी तक नहीं हुई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!