
बैराड़। तहसील में निवासरत सभी धर्मों के नागरिक आपसी सहयोग एवं समन्वय से त्योहार मनाए। त्योहार एकता एवं आपसी भाईचारे का प्रतीक है। समन्वय समिति की बैठक में पोहरी एसडीओपी राकेश व्यास ने कही। उन्होंने सभी तहसील वासियों से अपील भी की है कि त्योहारों को शांति एवं सौहार्द से मिलजुलकर मनाए।
शनिवार को थाना परिसर में आयोजित बैठक में पोहरी एसडीओपी श्री राकेश व्यास ने त्योहारों पर की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी आवश्यक उपस्थित रहे।
बैठक में नगर परिषद बैराड़ के सीएमओ ए ए कुर्रेसी,बैराड़ थाना प्रभारी विजय पाल सिंह जाट,बैराड़ नायव तहसीलदार रामनिवास धाकड़, विधुत विभाग के कनिष्ठ यंत्री आनंदीलाल अहिरवार, आलोक कुमार सैन,एवं नगर के समिति के सदस्य मौजूद रहे बैठक में सदभावना एवं समन्वय समिति के सदस्यगण सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
एसडीओपी समाजसेवियों ने नवरात्रि, विजयादशमी एवं चैल्लूम के अवसर पर साफ-सफाई एवं पेयजल की आपूर्ति बनाए जाने की भी नगर परिषद के अधिकारियों से कही। उन्होंने कहा कि सभी आपसी समन्वय से इस पर विचार करें। उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन के लिए निर्धारित स्थानों पर ही मूर्ति विसर्जित करें और यह भी ध्यान रखा जाए कि धार्मिक त्योहारों के साथ-साथ आवागमन वाधित न हो।






Be First to Comment