Press "Enter" to skip to content

भुजरिया बांधने आई बालिका व्यापारी गोयल का ले गई पर्स ,एक घंटे बाद मिल गया पर्स | Bairad News

बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत थाने के पीछे रहने वाले एक व्यापारी राकेश गोयल के घर में रखा पर्स चोरी हो गया। गोयल ने पुलिस को बताया कि कल भुजरिया पर्व था। शाम के समय एक 10 वर्षीय बालिका भुजरिया लेकर आई और कमरे के अंदर आ गई। यहां कोई नहीं था, बालिका ने टेबल पर रखा पर्स जिसमें करीबन 10 हजार रुपए थे उठाया और थैली में डालकर निकल गई। गोेयल ने बताया कि पर्स में कुछ जरुरी कागजात भी रखे हुए थे। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पर्स चुराने वाली बालिका की पुलिस तलाश शुरू की ,एक घंटे के बाद बालिका का पता चल गया ,गोयल फैमिली ने कहा पर्स मिल गया हैं और कार्रवाई नही की 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!