
शिवपुरी पुलिस द्वारा रेत एवं गिट्टी का अवैध उत्खनन करते एक डंफर और ट्रेक्टर किया जप्त
शिवपुरी। अति.पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के निर्देशन एवं एसडीओपी पोहरी श्री राकेश व्यास के मार्गदर्शन में थाना बैराड़ द्वारा अवैध रेत एवं गिट्टी का उत्खनन करते हुए एक डम्फर एवं एक ट्रेक्टर को जप्त किया गया।
थाना प्रभारी बैराड़ निरी. आलोकसिंह भदौरिया के नेतृत्व में सउनि जहांन सिंह एवं अन्य स्टाफ ने दौराने इलाका भ्रमण के दौरान भौराना तिराहे के पास से एक अवैध गिट्टी से भरे डम्फर क्र. एमपी 07 एचबी 5615 एवं एक लाल ट्रैक्टर महिंद्रा कंपनी जिसमे अवैध रेत भरी थी को पकड़ा व ड्रायवर रामु पिता भरोसी वघेल उम्र 28 नि डबरा से रायल्टी संबंधी वैध कागजात नही होने पर मौके पर से डम्फर एवं ट्रेक्टर को ड्रायवर से जप्त किया जाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु जानकारी खनिज विभाग शिवपुरी को भेजी गई।






Be First to Comment