Press "Enter" to skip to content

अग्रसेन महोत्सव के अंतर्गत युवा मित्र मंडल ने लगवाये खाटू श्याम दरबार में भजनों पर झूमे श्रोता | Bairad News

बैराड़। नगर परिषद बैराड़ में अग्रसेन महोत्सव के अंतर्गत अग्रवाल समाज  युवा मित्र मंडल द्वारा शुक्रवार को रात्रि में अग्रवाल धर्मशाला पर खाटू वाले श्याम बाबा का आकर्षक दरबार, रात्रि जागरण का आयोजन किया गयाजिसमें प्रसिद्ध युवा भजन गायकों द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी जिन पर श्याम भक्तों एवं उपस्थित श्रोताओं ने बारिश के चलते झूम झूम कर नृत्य करते हुए भजनों का आनंद लिया।
अग्रसेन जयंती  के अंतर्गत बाबा श्याम के दरबार का शुभारंभ युवा मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा श्याम ज्योति प्रज्वलित कर बाबा श्याम कुलदेवी लक्ष्मी एवं महाराज अग्रसेन की आरती के साथ किया गया तत्पश्चात अग्रवाल समाज अध्यक्ष पवन गुप्ता, नीरज बंसल, नोमेश बंसल,संजय गुप्ता बीलबरा, द्वारा अग्रवाल समाज के एक दर्जन पूर्व अध्यक्षों एवं धर्मशाला निर्माण में अपना सहयोग देने वाले समाज जनों को का श्रीफल ,शालएवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। भजन संध्या एवं रात्रि जागरण का शुभारंभ ग्वालियर के बाल गायक कान्हा व्यास के सुंदर श्याम भजनों के साथ हुआ। अलीगढ़ की भजन गायिका गुंजन उपाध्याय के भजन विछा दो अपनी पलकों को मेरे सरकार आए हैं जैसे सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी।वहीं आगरा से आई प्रसिद्ध भजन गायिका  अदिति पाराशर के भजन काला टीका तो लगवा ले ,नजर न लगे बाबा को, खाटू आने जाने की आदत हो गई है, नहीं चस्का लाल फरारी का आदि सुंदर भजनों ने कार्यक्रम में समां बांधा वहीं गायकों एवं श्रोताओं ने पानी बरसते में भी सुबह 4 बजे तक भजनों का आनंद लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!