Press "Enter" to skip to content

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पैराडाइज पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल बैराड़ द्वारा भव्य प्रभात फेरी का आयोजन | Bairad News

बैराड़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बैराड़ नगर में पैराडाइज पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं ने नगर  के विभिन्न मार्गों से प्रभात फेरी निकाली प्रभात फेरी में भारत माता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही भारत माता के आगे- पीछे भारत माता के वीर सपूत देश के रक्षकों की वेश भूषा में चल रहे थे आगे आगे तिरंगा और उसको घेरे हुए सैनिकों का दल चल रहा था,ये दृश्य  लोगों को दिल्ली के राजपथ की याद दिला गया,लोगों के  दिलों में देश प्रेम की भावना जगा रहा था,जिसने भी भारत माता की झांकी को देखा उनके दिलों में देश प्रेम की भावना के भाव हिलोरें ले रहे थे।जगह जगह लोगों ने भारत माता पर पुष्पों की वर्षा कर भारत माता के जयकारे लगाए।भारत माता के रथ के पीछे पीछे विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्र छात्रा भारत माता के जय कारे लगाते हुए चल रहे थे।पुलिस के जवानों ने प्रभात फेरी की  सुरक्षा में  महत्व पूर्ण भूमिका निभाई।विद्यालय के शिक्षक शिक्षकाओ ने भी व्यवस्था बनाए रखने में भर पूर सहयोग दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!