Press "Enter" to skip to content

बैराड़ में शांति समिति की बैठक आयोजित : होली के त्योहार को लेकर बैराड़ थाना प्रभारी ने रखी शांति समिति बैठक / Bairad News

बैराड़- थाना परिसर में गुरुवार शाम होली के त्योहार को लेकर बुलाई गई शांति समिति की बैठक में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि होली के त्यौहार को सद्भाव और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। किसी भी प्रकार का हुड़दंग नहीं होना चाहिए और डीजे बजाने पर भी पूरी तरह से रोक रहेगी। होली के त्यौहार को सद्भाव और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए गुरुवार की शाम 5:30 बुलाई शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे बैराड़ थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह चौहान ने सभी लोगों से कहा कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए अपने घरों में रहकर ही होली का त्योहार मनाएं। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने बैराड़ थाना प्रभारी सतीश सिह चौहान से कहा कि होली त्यौहार पर किसी भी प्रकार के हुड़दंग न हो और प्रशासन के अधिकारियों ने मौजूद लोगों से कहा कि होली पर किसी तरह का हुड़दंग और सामूहिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा सकेंगे।


 

वही कोरोना को लेकर वही बैराड़ तहसीलदार विजय कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना से बचाव को लेकर सभी को मास्क लगाकर रखना होगा और सोशल डिस्टेंसिग का पालन करना होगा। वहीं सामाजिक दूरी का भी पालन दुकानदार आवश्यक रूप से कराएं। होली को लेकर किसी भी प्रकार का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। बैठक के दौरान बैराड़ तहसीदार विजय कुमार शर्मा,थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह चौहान उपनिरीक्षक नितिन भार्गव, नगर परिषद सीएमओ मधुसूदन श्रीवास्तव,भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्की मंगल,तुलाराम यादव, धीरज व्यास,मनीष बंसल,मताचरन शर्मा, रामदुलारे यादव,सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!