Press "Enter" to skip to content

जमीन का काला कारोबार, धोेखाधड़ी कर करोड़ों ऐंठने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने आ रहे पीड़ित / Bairad News

शिवपुरी। बैराड़ क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर करोड़ों ऐंठने वाले लोगों के खिलाफ अब पीड़ित शिकायत करने आ रहे हैं। वहीं बीते रोज ठगी का शिकार हुए तीन लोग थाने पहुंचे जिनमें से पुलिस ने दो मामलों में केस दर्ज किया है। जमीन का यह पूरा काला कारोबार मास्टर माइंड सत्यम उर्फ बीनू श्रीवास्तव और सोनू राठौर द्वारा किया गया। अब पुलिस पीड़ित लोगों की शिकायत पर केस दर्ज कर रही है। यहां तक कि शहर के हवाई पटटी क्षेत्र में पट्टा दिलाने के नाम पर एक युवक से ठगी की गई है।
बैराड़ थाना पुलिस ने आरोपित सत्यम उर्फ बीनू श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि बैराड़ के नरेश धाकड़ से पट्टा देने के नाम पर बीन श्रीवास्तव ने 6 लाख रुपए ले लिए थे और उसे जो कागजात दिए वह फर्जी निकला। जिसके बाद नरेश ने अपना पैसा मांगा लेकिन यह लोग उसका पैसा नहीं लौटा रहे थे जिसके बाद नरेश ने बैराड़ थाने आकर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपित बीनू श्रीवास्तव पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।  
फर्जी पट्टा कांड में बैराड़ थाना पुलिस ने सोमवार की देर शाम एक और केस दर्ज किया। ऋषिकेश पुत्र रामिकशोर त्रिवेदी निवासी भदैरा ने बताया कि आरोपित सत्यम उर्फ बीनू श्रीवास्तव ने उससे 2 लाख रुपये लिए और एक पट्टा उसे दिया। जब वह उस पट्टे को कंप्यूटर पर दिखवाने गया तो जो पट्टा सर्वे नंबर पर दिखाया गया था उस सर्वे नंबर पर वह पट्टा इंद्राज ही नहीं था जिसके बाद ऋषिकेश ने बीनू से पैसा मांगाए लेकिन उसके द्वारा पैसा वापस नहीं किया गया। जिसके बाद सोमवार को ऋषिकेश की शिकायत पर बीनू के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!