Press "Enter" to skip to content

गोवर्धन थाना क्षेत्र की दो पुलिस चौकीयां बंद होने से बढ़ने लगी छुटपुट घटनाएं | Bairad News

बैराड़। शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग में नागरिकों की सुरक्षा एवं अपराधों पर नियंत्रण हेतु पुलिस विभाग द्वारा वर्षों पूर्व स्थापित की गई 2 पुलिस चौकियां उमरी एवं आम वाली पर तैनात पुलिस बल एसएएफ हटाए जाने से इन क्षेत्रों में छुटपुट चोरी लूट एवं अपराध की घटनाएं फिरसे बढ़ने लगीहैं जिस कारण इन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों एवं मोहना पोहरी रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों में दहशत व्याप्त है।बीते दिनों आम वाली चौकी क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन एवं  ट्रक चालक को कुछ लोगों द्वारा जंगल में रोकने के प्रयास किए गए नहीं रोकने पर उन पर पत्थरों एवं कट्टों से फायर किए गए परंतु वे अपने भाग्य से बचनिकले।3दिन पूर्व सुनील कुमार चौहान कार से अपने परिवार सहित ग्वालियर से आ रहे थे तभी दो हथियार बंद बदमाशों ने चूना खों के निकट मोड़ पर रोका।  नहीं रोकने पर बदमाशों द्वारा कार पर पत्थर फेंके गए। जिससे राहगीरों के साथ कभी भी घटना घटित हो सकती है इन घटनाओं को गोवर्धन पुलिस उनके पास रिपोर्ट नहीं आने की कहकर स्वीकारती नहीं है। गोवर्धन थाना क्षेत्र के पश्चिमी क्षेत्र के करीब 30 किलोमीटर लंबे जंगलों के ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग ने ऊमरी पुलिस चौकी उत्तरपूर्व के 35 किलोमीटर घने जंगल के ग्रामीणों एवं यात्रियों की सुरक्षा के लिए आम वाली चौकी खोल रखी थी यह दोनों ही इलाकों में घने जंगल होकर मवेशी चोरी लूटपाट छुटपुट घटनाओं के साथ डकैतों की शरण स्थली के रूप में जाने जाते रहे हैं। यहां करीब 25 वर्षों से यह दोनों पुलिस चौकियां खोली गई थी जिस कारण क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर नियंत्रण हो रहा था परंतु उक्त दोनों चौकियों पर  लोकसभा चुनावों के बाद से रहने वाले पुलिस बल को हटाकर चौकियां बंद कर दी केवल अब दोनों पुलिस चौकियों की इमारत ही शेष है जिस कारण इन क्षेत्रों में छुटपुट घटनाएं बढ़ने लगी हैं आम वाली चौकी तो मोहना पोहरी रोड पर एक अहम चौकी मानी जाती है जिसकी वजह से इस क्षेत्र में दिन रात वाहन चालक बेखौफ आते-जाते रहे हैं अब इस क्षेत्र में घटनाएं बढ़ने लगी हैं। घटना होने के बाद वाहन चालक बाहरी होने के कारण एवं डर के कारण घटना की रिपोर्ट करने तक नहीं आ पाते हैं। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से ग्रामीणों ने बंद पुलिस चौकियों को पुनः प्रारंभ किए जाने की मांग की है।
इस संबंध में गोवर्धन थाना प्रभारी एस एस यादव का कहना है कि आम बाली चौकी पर हमारे थाने का गश्ती वाहन रात में गश्त करता है परंतु एक जगह स्थिर तो नहीं रह सकता।  इधर उधर जाने में कोई घटना घट जाए और पीड़ित थाने तक नहीं आए तो उसमें हम क्या कर सकते हैं।
इनका कहना है
अभी स्टाफ की कमी है हमारी वरिष्ठ अधिकारीयों से स्टाफ संबंधी बात चल रही है सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए अतिशीघ्र चौकियों पर गार्ड तैनाती  की कार्रवाई करेंगे
एडिशनल एसपी गजेन्द्र सिंह कमर

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!