Press "Enter" to skip to content

डीपी फूकने की बात बताने पर विद्या जाटव पर कुल्हाड़ी से हमला | Bairad News

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अहिल्यापुर में एक युवक पर गांव के तीन लोगों ने लाठी व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। विद्या पुत्र खैरू जाटव निवासी अहिल्यापुर ने बताया कि दिनेश जाटव ने गांव की डीपी को फूक दिया था जिसकी बात उसने गांव वालों को बता दी। इसी बात से दिनेश, पत्तोला बाई, रश्मि जाटव आए और गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो उस पर कुल्हाड़ी व लाठी से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपित मौके से जान सेे मारने की धमकी देेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाकर तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!