Press "Enter" to skip to content

पति की मौत के बाद ससुरालियों का बहू पर जुल्म, मांगी कार व रुपए, नहीं दिए तो की मारपीट कर घर से निकाला / Bairad News

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत न्यू कॉलोेनी बैराड़ में एक महिला ने ससुरालियों पर मारपीट सहित दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
महिला ज्योेति श्रीवास्तव निवासी बैराड़ की न्यू कॉलोनी ने बताया कि उसकी शादी वार्ड क्रं. 19 धमतामपुरा दतिया में रहने वाले चित्रांश श्रीवास्तव के साथ हुई थी। शादी के बाद सबकुछ सही चल रहा था लेकिन उनके पति की मौत हो गई। पति की मौेत के बाद ससुरालीजन उसे आए दिन ताना मारते और मायके से कार व रुपए लाने के लिए प्रताड़ित करते। जब मैंने मना कर दिया तो मारपीट करने लगे और घर से निकाल दिया। घर से निकाले जोन के बाद महिला अपने पिता के यहां आई और मामले की जानकारी दी। जिस पर वह परिजनों के साथ थाने गई और मामले में मधु खरेे, सौरभ श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव निवासी मकान नं. 148 वार्ड क्रं. 19 धमतामपुरा दतिया के खिलाफ मारपीट, दहेेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!