Press "Enter" to skip to content

बीच रास्ते में टैक्सी लगाने पर दो पक्षाें मेें मारपीट, क्रॉस केस दर्ज / Bairad News

बैराड़। खबर बैराड़ थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां टैक्सी को बीच रास्ते में लगाए जाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के कारण दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे की जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार सोम पुत्र फेरन बाथम व सौरभ पुत्र रामजीलाल बाथम में टैक्सी को रास्ते में रखने पर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट तक आ गया। झगड़ेे की आवाज सुनकर दोनों पक्ष के लोग आ गए और एक-दूसरे की जमकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने सोम बाथम की शिकायत पर सौरभ, मनीष, अनिल, बती बाई व सौरभ की शिकायत पर सोम, गिर्राज, शिशुपाल, फेरन बाथम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!