Press "Enter" to skip to content

बागड़ लगाने पर चले लाठी-डंटे, दो पर केस दर्ज | Bairad News

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम नरैयाखेड़ी में एक युवक की दो लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट का कारण खेत पर बागड़ लगाने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस नेे फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
कैलाश नारायण शर्मा पुत्र स्व. गणपति राम शर्मा निवासी ग्राम नरैयाखेड़ी ने बताया कि 19 मई को जब वह अपने ख्ेात पर गए थे तो देखा कि ग्राम के रहने वाले मुन्नीलाल रावत व बैदी रावत उसके खेत पर बागड़ लगा रहे थे। जब बागड़ लगाने से मना किया तो आरोपितों ने गाली-गलौंज की और मारपीट कर दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!