Press "Enter" to skip to content

बैराड़ में दो पक्षों में विवाद, जमकर चले लाठी, डंडे | Bairad News

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम रजौआ में बीते रोज विवाद हो गया। मामला रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार मनोज पुत्र बनवारीलाल शर्मा व जगमोहन पुत्र विष्णुप्रसाद शर्मा में रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते 19 जुलाई को रात के समय दोनों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करने लगे। झगड़े की आवाज सुनकर दोेनों पक्षों के लोग आ गए और एक-दूसरे की लाठी, डंडों से मारपीट कर दी। घटना के बाद दोनों पक्षोें के लोग थाने गए और एक-दूसरे पर केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मनोज की शिकायत पर अरविंद शर्मा, अभिषेक, जगमोहन, लाली शर्मा व जगमोहन पुत्र विष्णुप्रसाद शर्मा की शिकायत पर चंदेश शर्मा, जितेंद्र, मनोज व नरेश शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!