
बस को पकड़ने के बाद छोड़ना संदेह के घेरे में
बस ऑपरेटर द्वारा शिकायत के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही
बैराड़। जिले में आर टी ओ की मिलीभगत से कई अवैध बसें संचालित की जा रही है । लेकिन अब पुलिस भी इन अवैध बसों को चलाने में पूरा सहयोग कर रही है । ऐसा ही एक मामला आज बैराड़ थाने में सामने आया है । जहाँ पर एक बस ऑपरेटर जय सिंह रावत द्वारा एक बिना परमिट बस UP-80 ET0717 पकड़कर बैराड़ पुलिस को दिया गया । लेकिन कुछ देर बाद इस बस को छोड़ दिया गया । जो कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है ।
यू. पी. परिवहन की पंजीकृत वस संचालित हो रही है एम पी में
यूपी के आगरा परिवहन कार्यालय में पंजीकृत बस *UP-80-ET-0717* बस पोहरी से सबलगढ़ बाया बैराड़ विजयपुर होकर चलती है । जो कि बिना परमिट बस है । आज इस बस को बस ऑपरेटर जय सिंह रावत द्वारा पकड़कर बैराड़ पुलिस के सुपुर्द किया गया लेकिन जय सिंह के आने के कुछ देर बाद इस बस को छोड़ दिया गया । सूत्रों की मानें तो इस बस को राजनैतिक दबाब के चलते छोड़ा गया है । सत्तारूढ़ पार्टी के क्षेत्रिय एक नेता द्वारा पुलिस पर दबाब के चलते इस बस को छुड़ाया गया है । इससे पहले भी बस ऑपरेटर जय सिंह रावत द्वारा एक शिकायती आवेदन पुलिस को दिया गया था । लेकिन उस पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं कि चूंकि उक्त बस जयसिंह रावत की बस के आगे चलती है इसलिए परेशान होकर आज जयसिंह ने ही इन बस को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था । लेकिन पुलिस द्वारा इस अवैध बिना परमिट बस को छोड़ना समझ से परे है ।
जवकि पूरा मामला मीडिया के कैमरे में कैद है इसके वावजूद वैराड़ थाना प्रभारी का इन सव बातों से अनजान बनना उनकी संदेही कार्यप्रणाली को दर्शाता है
हालांकि बस ऑपरेटर जय सिंह रावत द्वारा इस मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंचा दी गई है अब देखना होगा कि वरिष्ठ अधिकारी इसमें बैराड़ थाना प्रभारी के विरुद्ध क्या कार्रवाई करते हैं।
इनका कहना है
मेरे द्वारा इस बस के कागज पुलिस को चेक कराए गए बस पर कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले । पुलिस द्वारा पंचनामा भी बनाया गया । लेकिन मेरे थाने से आने के बाद बस को छोड़ दिया गया ।
जय सिंह रावत
बस ऑपरेटर शिवपुरी
हमारे द्वारा कोई बस नहीं पकड़ी गयी है जब बस पकड़ी ही नहीं गयी तो कार्यवाही का कोई मतलब ही नहीं है
आलोक सिंह भदौरिया
बैराड़ थाना प्रभारी






Be First to Comment