Press "Enter" to skip to content

घर से घूमने निकलेे युवक की लाश जंगल में पेड़ पर लटकती मिली / Bairad News

पोहरी। बैराड़ क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम ठगोसा में रहने वाले एक युवक की लाश जंगल के पेड़ पर लटकती हुई मिली। बताया जाता है कि युवक शुक्रवार की सुबह अपने घर से निकला और देर शाम उसकी लाश जंगल के पेड़ पर लटकती हुई मिली। 
जानकारी के अनुसार भरत 33 वर्ष पुत्र गनपत पाल निवासी ठगोसा शुक्रवार की सुबह घर से निकला था। इसके बाद पूरे दिन उसके बारे में पता नहीं चला। शाम 6 बजे किसी ने परिजनों को बताया कि भरत पाल ने जंगल में कल्याण का नाला पर पेड़ से फांसी लगा ली हैं। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी जानकारी दी। यहां पुलिस ने लाश को को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!