Press "Enter" to skip to content

नयागांव में लाइट काटने की बात पर युवक की मारपीट / Bairad News

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नयागांव में एक युवक की चार लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। विवाद लाइट काटने को लेकर हुआ। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैै। 
गणेश पुत्र कल्याण धाकड़ निवासी ग्राम आनंदपुर नयागांव ने बताया कि 14 अक्टूबर को जब वह अपने खेत पर बने मकान पर था तो देखा कि उसके कनेक्शन में से मातादीन यादव ने तार जोड़ लिए हैं। जब गणेश ने मातादीन से तार हटाने को कहा तो उसने गाली-गलौंज करना शुरू कर दी। इतने में मातादीन के घर के सदस्य बृखभान, मंगल, अखेे यादव निवासी नेहरगढ़ा आ गए और गणेश की लात-घूसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद युवक थाना आया औेर मामले में केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!