Press "Enter" to skip to content

मिलावटी दूध बेच रहा था भाजपा नेता, जांच के बाद मामला दर्ज / Bairad News

 भाजपा युवा मोर्चा मंडल का अध्यक्ष मनीष बंसल की डेयरी के दूध में थी मिलावट

शिवपुरी। बैराड़
थाना क्षेत्र के बैराड़ में दूध डेयरी संचालक एवं भाजपा युवा मोर्चा मंडल
अध्यक्ष मनीष कुमार बंसल पर दूध में मिलावट करने और लोगों के साथ धोखाधड़ी
करने का मामला दर्ज किया गया। खाद्य पदार्थ में मिलावट करने के मामले में
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने तहसीलदार को पत्र भेजकर दूध डेयरी संचालक के
खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया था। कलेक्टर के निर्देश के
चलते तहसीलदार द्वारा दूध डेयरी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

भाजपा
युवा मोर्चा के बैराड मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार बंसल पुत्र रामचरण बंसल
निवासी वार्ड 2 व्यास कोठी के पास दूध डेयरी संचालित करते हैं। बीते नवंबर
माह में दीपावली के त्योहार पर मिलावट को रोकने के लिए खाद्य विभाग द्वारा
अभियान चलाया गया था। उक्त अभियान के तहत खाद्य विभाग ने मनीष कुमार की दूध
डेयरी से दूध के सैंपल लिए गए थे और जांच के लिए भिजवाए गए थे। लैबोरेट्री
में की गई दूध की जांच में मिलावट पाई गई। दूध में मिलावट करने की रिपोर्ट
आने पर खाद्य विभाग द्वारा जिला कलेक्टर को अवगत कराया गया।

खाद्य
विभाग की रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने बैराड़ तहसीलदार को
डेयरी संचालक के खिलाफ मिलावट कर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में
कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया था। कलेक्टर के निर्देश पर
तहसीलदार ने बैराड़ थाना में गुरुवार को बैराड़ थाने में डेयरी संचालक के
खिलाफ प्रतिवेदन भेजकर मामला दर्ज कराने की कार्रवाही की गई। तहसीलदार की
अनुशंसा पर पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष व डेयरी संचालक मनीष
कुमार बंसल के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत मामला दर्ज कर
जांच में लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!