Press "Enter" to skip to content

अबैध कट्टे एवं जिंदा राउंड के साथ आरोपी को दबोचा | Bairad News

शिवपुरी, बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र में अबैध हथियार के साथ घूम रहे युबक को दबोचा श्रीमान  पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी द्वारा चलाए गए गुम बालक बालिकाओं की दस्तयावी के अभियान एवं अवैध हथियार  के अभियान के तहत कल दिनांक 13/10/19 को श्रीमान एसडीओपी महोदय के निर्देशन मे मुखबिर की सूचना पर कस्बा बैराड़ में घूम रहे युवक यशपाल पुत्र रामस्वरूप परिहार उम्र 32 साल निवासी जती की लाइन बिरला नगर थाना हजीरा जिला ग्वालियर को उप. निरीक्षक धर्मेंद्र शिवहरे ने  मय फोर्स के एक देसी कट्टा 315 बोर मय दो जिंदा राउंड के बिना लाइसेंस होने से पकड़ा। अपराध क्रमांक 263/19 धारा 25 /27 आर्म्स कायम कर विवेचना में लिया गया  जिसे आज दिनांक 13/10/19 को जे.आर. पर पोहरी न्यायालय पेश किया जा रहा है उक्त सराहनीय कार्य करने में थाना प्रभारी विजय पाल सिंह के अलावा उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शिवहरे सउनि.हरीश सोलंकी  प्रधान आरक्षक गोकर्ण त्रिपाठी प्रधान आरक्षक संजीव कुमार  प्रधान आरक्षक विजय चतुर्वेदी आरक्षक दीपचंद आरक्षक राम अवतार रावत  अरुण विक्रम धर्म सिंह प्रेम सिंह की भूमिका रही। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!