Press "Enter" to skip to content

जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को दबोचा | Bairad News

थाना बैराड़ द्वारा जुआ खेलते हुए 3 आरोपियों को दबोचा

शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी पोहरी श्री राकेश व्यास के मार्गदर्शन में थाना बैराड़ द्वारा जुआ खेलते हुए 3 आरोपियों को दबोचकर उनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रभारी बैराड़़ निरी आलोक सिंह भदौरिया को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम बैराड़ के हार में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं सूचना पर से थाना प्रभारी बैराड द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा ग्राम बैराड़ के हार में दबिश देकर आरोपी राजेन्द्र पुत्र बनवारी शर्मा निवासी कालामढ़, उम्मेद पुत्र विजय पाल धाकड़ निवासी सेहला थाना गसवानी हाल बरौद रोड़ बैराड़, गोपाल पुत्र रामकिशन शर्मा निवसी भदैरा के कब्जे से एक ताश की गड्डी एवं 2150 रू की नगदी विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बैराड़़ निरी आलोक सिंह भदौरिया , प्रआर. राजेन्द्र यादव आर. सुमित, आर. रामअवतार एवं आर. राजकुमार की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!