Press "Enter" to skip to content

हादसा : हाईटेंशन लाइन से टकराया भूसे से भरा ट्रक, करंट से चालक की मौत / Bairad News

बैराड़। थाना क्षेत्र के ग्राम नरैयाखेड़ी में भूसे से भरा ट्रक बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे ट्रक में करंट दौड़ गया। इससे ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं करंट के कारण हुई स्पार्किंग से ट्रक में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना रविवार दोपहर की है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के शव का पीएम कराकर कार्रवाई शुरू की है।
जानकारी के अनुसार ट्रक नरैयाखेड़ी गांव के पास से भूसा भरकर जा रहा था। तभी रोड के पास से गुजरी 11 केवी बिजली लाइन का तार ट्रक के केबिन से टकरा गया इससे ट्रक में करंट फैल गया। इसमें ट्रक चालक बल्लू रजक निवासी वर्मा कॉलोनी शिवपुरी की करंट से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं करंट से ट्रक में आग लग गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से ग्रामीणों ने ट्रक की आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!