बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत शुक्ला लॉज के पास सब्जी का ठेला लगाने वाले युवक की चार तीन लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मारपीट का कारण सब्जी ठेले वाला उधारी के रूपए मांगना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैं
फरियादी रमेश पुत्र ग्याजीत बाथम 48 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 निवासी पायगा मोहल्ला बैराड़ ने बताया कि रविवार को वह शुक्ला लॉज के सामने रोड पर सब्जी का ठेला लगाए हुआ था तभी वहां अशोक परिहार सब्जी लेने आया तो मैंन उससे पिछले उधारी के रूपए मांगे। जिस पर अशोक गाली—गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो मौके पर संजय बाथम, बल्लू बाथम व वीरेंद्र बाथम आ गया और मुझे जमीन पर पटक कर लात—घूसों से मारपीट कर दी और कहा कि आईंदा सब्जी के रूपए मांगे तो जान से खत्म कर देंगे और चले गए। घटना के बाद रमेश थाने पहुंचा और मामले में केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment