Press "Enter" to skip to content

भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा महोत्सव का शुभारम्भ / Bairad News

बैराड़। नगर में स्थित प्राचीन केलावाले हनुमान जी के मंदिर पर आयोजित श्रीराम कथा का शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। मुख्य यजमान श्री श्री 108 श्री अशोकदास त्यागी जी लोहरी वाले बाबा ने विधिवत रामायण की वैदिक पूजन अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारम्भ किया। 108 महिलाओं ने पारम्परिक वेश में पहुंचकर कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा बैराज माता मंदिर से प्रारम्भ होकर पुराने बैराड़ गॉव होते हुए श्री केलावाले हनुमानजी मंदिर पहुंची। यहां समापन कर कलशों की स्थापना की गई। कथा प्रवक्ता परम् पूज्य संत श्री अंबेगिरी जी ने रामकथा सुनाते हुए श्री राम के चरित्र का बखान किया। उन्होंने समाज फैल रही कुरीतियों पर भी प्रहार किये। स्वामी अम्बेगिरी ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सांय 5 बजे तक रामकथा का आयोजन होगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!