शिवपुरी। बैराड़ के ग्राम सांपरारा में बीती रात्रि एक पति ने अपनी पत्नि के साथ ससुराल में जाकर मारपीट कर दी, क्योंकि उसकी पत्नि उसके साथ ससुराल आने के लिए इंकार कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ भादवि की धारा 324, 294 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रानी पत्नि महेश यादव निवासी ग्राम लोखरी बीते कुछ दिनों पहले अपने पिता के घर सांपरारा आई हुई थी और वह अपने पिता के घर रह रही थी, लेकिन जब उसके पति महेश यादव ने उससे ससुराल आने के लिए कहा तो वह आने के लिए राजी नहीं हुई जिससे नाराज होकर बीते 8 मई को करीब 9:30 बजे महेश अपनी ससुराल पहुंचा और अपनी पत्नि रानी को चलने के लिए कहा, लेकिन जब रानी ने मना कर दिया तो आरोपी ने गुस्से में आकर उसकी मारपीट की और उसके साथ गाली गलौच कर दी। जिससे पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ थाने में पहुंचकर प्रकरण दर्ज करा दिया।





Be First to Comment