
बैराड़। दिनांक 6:10 2019 को फरियादी भारत पुत्र करण सिंह जाटव निवासी भदेरा ने बैराड ने भऊआ रावत एवं नेपाल रावत निवासी भदेरा थाना बैराड़ के विरुद्ध मारपीट एवं जातिसूचक गालियां एवं जान से मारने की धमकी देने संबंधी रिपोर्ट की थी जिस पर से अपराध क्रमांक 251/19 धारा 294,323,506,भादवि.एवं 3(1)द,3(1)ध,3(2)va एससी/एसटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया था।
आज दिनांक 11.10.19 को दोनों अभियुक्त भऊआ रावत एवं नेपाल रावत पुत्र गण धीरज रावत निवासी भदेरा थाना बैराड को गिरफ्तार कर न्यायालय पोहरी पेश किया गया जहां से अभियुक्तों का जेल वारंट बनने से उप जेल पूरी दाखिल किया गया उक्त प्रकरण की विवेचना श्रीमान एसडीओपी महोदय पोहरी श्री राकेश व्यास द्वारा की जा रही है






Be First to Comment